Hindi News / news / रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना : हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का...

रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना : हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 11, 2024, 5:41:49 PM

रेलवे ट्रैक पर बम की सूचना : हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन ठप

- फ़ोटो

DESK : झारखंड के कोडरमा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। गया-कोडरमा रेलखंड के बीच रेलवे ट्रैक पर बम रखे जाने की सूचना से हड़कंप मच गया है। इससे हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया है। 


बता दें कि नाथगंज और बसकटवा हॉल्ट के बीच रेलवे ट्रैक पर बम होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद रेलवे हाई अलर्ट पर है। अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेनों का परिचालन फ़िलहाल रोक दिया गया है। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर रवाना हो गये हैं। फिलहाल हावड़ा-नई दिल्ली रूट पर ट्रेनों के परिचालन को रोक दिया गया है। बम निरोधक दस्ता रेलवे ट्रैक की जांच कर रहा है।