1st Bihar Published by: ASMIT Updated Jan 21, 2022, 3:53:24 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के राजधानी पटना से आ रही है जहांं बड़ी लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है. अपराधी ज्वेलरी शॉप को निशाना बना रहे है. राजीव नगर के बाद बाकरगंज में बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बता दें 5 हथियारबंद अपराधियों ने बाकरगंज के जेवलर्स में डकैती की. बताया जा रहा है कि बदमाश अपने साथ करीब 10 करोड़ के आभूषण ले गए हैं.
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं 5 अपराधियों में से एक को पकड़ लिया गया. सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर गाँधी मैदान की पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. इस घटना के बाद व्यापारी विरोध में उतर आए हैं. सड़क पर आकर दुकानदार प्रदर्शन कर रहे हैं