1st Bihar Published by: Updated Jan 23, 2021, 1:54:58 PM
- फ़ोटो
PATNA: पप्पू यादव के नेतृत्व में जाप कार्यकर्ता राजभवन मार्च कर रहे थे. लेकिन इस दौरान पुलिस ने रोका दिया और हंगामा करने वाले कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया. पांच नेताओं को पुलिस राजभवन लेकर गई है. राजभवन में ये नेता ज्ञापन सौपेंगे.
किसानों के समर्थन में राजभवन
किसानों के समर्थन में पप्पू यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता राजभवन मार्च करने के लिए जा रहे थे. लेकिन पुलिस उनको जाने से रोक रही थी. लेकिन कार्यकर्ता पुलिस की बात मानने को तैयार नहीं थे. राजभवन मार्च को लेकर सुबह से ही आज भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था.
कृषि बिल का विरोध
पप्पू यादव किसानों के समर्थन में कृषि बिल का विरोध कर रहे हैं. इसको लेकर ही वह राजभवन मार्च कर रहे थे. इससे पहले पप्पू यादव किसानों के समर्थन में वह कई दिनों तक प्रदर्शन भी किए थे. पप्पू यादव इस कानून को किसानों के लिए काला कानून बता चुके हैं.