Hindi News / news / राजधानी पटना के इन इलाकों में आज पावर कट, जानिए कहां जायेगी बिजली

राजधानी पटना के इन इलाकों में आज पावर कट, जानिए कहां जायेगी बिजली

1st Bihar Published by: Updated Sep 14, 2022, 8:17:43 AM

राजधानी पटना के इन इलाकों में आज पावर कट, जानिए कहां जायेगी बिजली

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी पटना में बारिश ने जोर पकड़ रखा है और इस बीच आज पटना के कई इलाकों में बिजली भी जाने वाली है. पटना के कई इलाकों में आज पावर कट होगा. फील्डर मेंटेनेंस के लिए बिजली कंपनी कई इलाकों में आज पावर कट करेगी.



पटना के राजापुर स्थित पीएसएस से निकलने वाला 11 केवी बोरिंग कैनाल रोड फीडर मेंटेनेंस के लिए आज यानी बुधवार की सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बंद रहेगा. इस कारण बोरिंग कैनाल रोड इलाके में बिजली कटेगी. जबकि सुबह 10 बजे से 1 बजे तक दानापुर पीएसएस से निकलने वाली 11 केवी पीएचईडी फीडर बंद रहेगा. इस वजह से सगुना मोड़, गांधी मूर्ति, खडंजा रोड, मैनपुरा, न्यू तारचक, प्रगति नगर, गैस गोदाम सहित आसपास के इलाके में बिजली कटेगी.



वहीं दूसरी तरफ मेट्रो निर्माण कार्य के वजह से सुबह 10 बजे से 12 बजे तक 11 केवी को ऑपरेटिव फीडर बंद रहेगा. इस कारण जगनपुरा, बिग्रहपुर, आरके नगर सहित आसपास के इलाके में बिजली कटेगी.