ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह? Bihar Election 2025: बिहार में वोटिंग के बीच धरना पर बैठ गए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार, क्या है वजह? Bihar News: मुंबई और बिहार के बीच चलेगी यह स्पेशल ट्रेन, हजारों यात्रियों को बड़ी राहत Bihar Election 2025 : नालंदा में मतदान के दौरान बवाल, 4 BJP कार्यकर्ता हिरासत में; वोटर स्लिप बांटने का लगा आरोप Bihar Election 2025: बुर्का पहनकर वोटिंग करने आने वाली महिलाओं के लिए चुनाव आयोग की खास तैयारी, हर बूथ पर इन लोगों की लगाई गई ड्यूटी Bihar Election 2025: बुर्का पहनी महिलाओं की पहचान के लिए आयोग का नया नियम, हर बूथ पर खास व्यवस्था Bhai Virendra : दारोगा जी से भिड़ गए RJD विधायक भाई वीरेंद्र,कहा - ऐ तिवारी तुमको चेक करने का अधिकार कौन दिया रे ... Bihar News: बिहार के इस जिले में BJP के कई कार्यकर्ताओं को उठा ले गई पुलिस, तमाशे के बाद SI पर भी लगे आरोप Bihar Crime News: शादीशुदा लड़की को सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, पति से झगड़े के बाद पहुंची बॉयफ्रेंड के पास, फिर ट्रॉली में मिली लाश Bihar Chunav Traffic : मतदान समाप्त होने के बाद पटना में स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव

राज्यसभा चुनाव: यूपी में 8 सीटें BJP और 2 सपा ने जीती, कर्नाटक में कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 प्रत्याशी विजयी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Tue, 27 Feb 2024 09:39:53 PM IST

राज्यसभा चुनाव: यूपी में 8 सीटें BJP और 2 सपा ने जीती, कर्नाटक में कांग्रेस के 3 और भाजपा के 1 प्रत्याशी विजयी

- फ़ोटो

DESK: कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 15 राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हुआ। कर्नाटक की 4, उत्तर प्रदेश की 10 और हिमाचल की एक सीट पर मतदान हुआ। अब हिमाचल का रिजल्ट भी सामने आ गया है। हिमाचल में बीजेपी उम्मीदवार हर्ष महाजन ने जीत हासिल कर ली है। वही यूपी में 8 सीटे बीजेपी और 2 सपा ने जीत ली है। जबकि कर्नाटक में राज्यसभा की 4 सीटों पर वोटिंग हुई। जिसमें कांग्रेस के 3 और भाजपा के एक प्रत्याशी ने जीत हासिल की। कांग्रेस के अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर चुनाव जीत गये। वहीं बीजेपी के नारायण बंदिगे ने भी जीत दर्ज करायी।


लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव को बड़ी मात दी है। सपा विधायकों की क्रास वोटिंग से बीजेपी के सभी आठ प्रत्याशी जीत गए हैं। समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रास वोटिंग किया। उत्तर प्रदेश की 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भाजपा के अमरपाल मौर्य को 36 वोट, आरपीएन सिंह को 34, तेजवीर सिंह को 38, नवीन जैन को 34 वोट मिले। वहीं सपा की जया बच्चन को 34, साधना सिंह को 34, संजय सेठ को 29, संगीता बलवंत बिंद को 36, सुधांशु त्रिवेदी को 38, रामजी लाल सुमन को 34 वोट मिले। ये सभी बीजेपी के उम्मीदवार जीत गए। वही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आलोक रंजन को सिर्फ 16 वोट मिले और वो चुनाव हार गये। 


यूपी में क्रांस वोटिंग के बाद फिर से चुनाव की गिनती शुरू की गयी। वही हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर पेंच फंस गया यहां बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशी को बराबर 34-34 वोट मिले। जिसके बाद चुनाव ट्राई हो गया जो सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। क्योंकि 6 विधायकों ने कांग्रेस के खिलाफ ही क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके कारण कांग्रेस को 6 वोट कम मिले। 40 विधायकों वाली पार्टी कांग्रेस को 34 वोट मिले। जिसके बाद लॉटरी से विजेता की घोषणा की गई। इसमें बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष महाजन का नाम निकला। इसके बाद उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया। हर्ष महाजन की जीत पर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने बधाई दी है। हिमाचल में हर्ष महाजन की जीत से बीजेपी में जश्न का माहौल है।