Hindi News / news / एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति होंगे हरिवंश, एनडीए उम्मीदवार के रूप में...

एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति होंगे हरिवंश, एनडीए उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन

1st Bihar Published by: Updated Sep 09, 2020, 12:20:49 PM

एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति होंगे हरिवंश, एनडीए उम्मीदवार के रूप में किया नामांकन

- फ़ोटो

PATNA: जेडीयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति बनेंगे। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने अपना नामांकन किया है। हरिवंश अगस्त 2018 में पहली बार राज्यसभा के उपसभापति चुने गये थे। एनडीए उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को हराया था। 

हरिवंश को 125 वोट मिले थे जबकि बीके हरिप्रसाद को 105 वोट मिले थे। हरिवंश पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के अतिरिक्त सूचना सलाहकार भी रह चुके हैं। 2014 में वे बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गये थे।