1st Bihar Published by: Updated Jan 18, 2021, 12:33:03 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे. आज दोपहर बाद 3 बजे तेजस्वी यादव आरजेडी के बड़े नेताओं के साथ राजभवन जाएंगे और वहां राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपेंगे.
तेजस्वी यादव ने कहा कि मैंने पहले ही ऐलान किया था कि बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर अगर आवश्यकता हुई तो वह दिल्ली भी कुच कर सकते हैं. माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव नीतीश सरकार को घेरने के लिए आज राजभवन जा रहे हैं.
बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार में बढ़ते क्राइम को लेकर सरकार पर हमलाबर हैं. तेजस्वी यादव ने पहले ही कहा था कि बिहार में क्राइम कम नहीं हुआ तो वो उसे लेकर दिल्ली राष्ट्रपती से भी मिलने जा सकते हैं. रविवार को छपरा रुपेश सिंह के परिजनों से मुलाकात करने पहुंचे तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो इंसाफ के लिए दिल्ली भी कूच कर सकते हैं.