Hindi News / news / रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार ने बहनों को दिया राखी गिफ्ट, इस दिन महिलाओं...

रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार ने बहनों को दिया राखी गिफ्ट, इस दिन महिलाओं और युवतियों के लिए सिटी बसों की यात्रा मुफ्त

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 17, 2024, 2:54:30 PM

रक्षाबंधन पर नीतीश सरकार ने बहनों को दिया राखी गिफ्ट, इस दिन महिलाओं और युवतियों के लिए सिटी बसों की यात्रा मुफ्त

- फ़ोटो

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रक्षा बंधन के मौके पर महिलाओं और छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। राखी के दिन पटना में चलने वाली सिटी बसों में यात्रा इनके लिए मुफ्त रहेगी। सिटी बस से पटना में कही भी ये बिना टिकट लिये यात्रा कर सकेंगी। 19 अगस्त को रक्षा बंधन है इस दिन बिहार राज्य पथ परिवहरण निगम की सभी सरकारी सिटी बसों में सफर करने वाली महिलाओं और युवतियों को टिकट नहीं लगेगा। रक्षा बंधन के दिन बहनें भाईयों को घर बिना किसी शुल्क दिये बस से जा सकेगी। एक दिन के लिए यह सुविधा महिलाओं और युवतियों के लिए रहेगी। यह सुविधा सुबह 6 बजे से रात्रि 9.30 बजे तक मिलेगी। 


परिवहन विभाग मंत्री शीला कुमारी के निर्देश पर पटना शहरी क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर महिलाओं एवं छात्राओं को निःशुल्क यात्रा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सिटी सर्विस की बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने एवं सुरक्षित सफर के लिए रक्षाबंधन पर विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। महिलाओं को सुविधा प्रदान करने हेतु सभी बसों में पूर्व से ही 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। 


परिवहन विभाग रक्षाबंधन के दिन 19 अगस्त को महिलाओं को एक सौगात देने जा रहा है। इस दिन महिलाएं एवं छात्राएं बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सिटी सर्विस की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। बस में सफर करने के लिए उन्हें किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। रक्षाबंधन के दिन पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में यात्रा करने वाली महिलाएं व छात्राओं को फ्री बस की सुविधा सुबह 6:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक मिलेगी। बिहार राजपथ परिवहन निगम की पटना नगर बस सेवा के मार्ग संख्या 111, 111A, 222, 444, 555, 666, 888, 888A 100, 200, 999 एवं पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से परिचालित बसों में निः शुल्क यात्रा कर सकती हैं।


परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा राजधानी में कुल 135 सिटी सर्विस की बसों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 25 इलेक्ट्रिक एवं शेष सभी सीएनजी बसें हैं। इन सभी बसों में रक्षाबंधन के दिन महिलाओं एवं छात्राओं के लिए बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अभय झा ने बताया कि 2018 से पटना शहर के विभिन्न मार्गों पर बिहार राजपथ परिवहन निगम के द्वारा सिटी बस सेवा का परिचालन किया जा रहा है। 


सिटी बसों का उपयोग महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में किया जाता है और महिलाओं के बीच सिटी बस सेवा काफी लोकप्रिय है। सभी बसों में 65 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित किये गए हैं। बसों में सफर के दौरान महिलाएं सुरक्षित महसूस कर सकें इसके लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किये गए हैं।