Hindi News / news / रामकृपाल यादव ने दी सफाई, विपक्ष का रावण वध करने की कही बात

रामकृपाल यादव ने दी सफाई, विपक्ष का रावण वध करने की कही बात

1st Bihar Published by: Updated Oct 09, 2019, 1:07:30 PM

रामकृपाल यादव ने दी सफाई, विपक्ष का रावण वध करने की कही बात

- फ़ोटो

PATNA : बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने रावण वध को लेकर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। रामकृपाल यादव ने कहा है कि उनका बयान विपक्ष को लेकर था। उन्होंने 2020 के चुनाव में विपक्ष का रावण दहन करने की बात कही थी। 


रामकृपाल यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में जनता दिखा चुकी है कि विपक्ष को कैसे धराशाई होना पड़ा। आगामी विधानसभा चुनाव में भी जनता विपक्ष का रावण दहन कर देगी।


आपको बता दें कि बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव ने गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर सफाई देते हुए आज सुबह ही कहा था कि जो लोग रावण वध करने पहुंचे जनता अगली बार उनका दहन कर देगी। रामकृपाल यादव के इस बयान को सीएम नीतीश कुमार से जोड़कर देखा गया था क्योंकि गांधी मैदान में विपक्ष के नेताओं की बजाय नीतीश ही रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए थे।