राष्ट्रपति भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कोविंद और उनकी पत्नी ने किया स्वागत

1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2022, 9:42:31 AM

राष्ट्रपति भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, कोविंद और उनकी पत्नी ने किया स्वागत

- फ़ोटो

DESK : नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी. संसद के सेंट्रल हॉल में मूर्मू को भारत के 15वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. भारत के प्रधान न्‍यायाधीश एनवी रमना उन्‍हें शपथ ग्रहण कराएंगे. द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंच गई है. रामनाथ कोविंद उनकी पत्नी ने उनका स्वागत किया. अब यहां से द्रौपदी मुर्मू और रामनाथ कोविंद का काफिला सेंट्रल हॉल के लिए रवाना होंगे. द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के नेता भी शामिल होंगे. 


इससे पहले द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. बापू को नमन करने के बाद अपने आवास के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. द्रौपदी मुर्मू आज संसद के सेंट्रल हॉल में भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी. पीएम नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्रौपदी मुर्मू को संसद के केंद्रीय कक्ष तक लेकर जाएंगे.