Bihar News: वज्रपात ने ली बच्ची समेत 3 लोगों की जान, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी Bihar Teacher: पिछले 2 साल में 900 अनुशासनहीन गुरुजी पर कार्रवाई, कोई गांजा पीकर मस्त, कोई अश्लील हरकत में लिप्त Bihar ANM recruitment court decision: बिहार के युवाओं के लिए कोर्ट ने कर दिया रास्ता साफ, अब मिलेंगे 10,600 नियुक्ति पत्र Bihar Teacher Recruitment: राज्य में 7,279 विशेष शिक्षकों की होगी बहाली, BPSC को जारी की गई गाइडलाइंस Bihar news: लोजपा (रामविलास) नेता पर हमला, घर में घुसकर की गई मारपीट Raniganj BDO Arrested: अररिया में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, BDO और कार्यपालक सहायक रिश्वत लेते गिरफ्तार जमुई का TOP-10 अपराधी प्रवीण गिरफ्तार, हत्या-लूट-डकैती सहित एक दर्जन से अधिक मामलों में थी पुलिस को तलाश देशभर में 1 करोड़ महिलाएं बनेंगी AI साक्षर, PM मोदी की मां के नाम पर शुरू होगा यशोदा अभियान BIHAR: मधुबनी में नकली लॉटरी और सट्टा का जाल: गांव से शहर तक फैला काला कारोबार, प्रशासन मौन VAISHALI: करंट लगने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत, दूसरे की हालत नाजुक
1st Bihar Published by: Updated Tue, 06 Jul 2021 11:51:37 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों के बीच जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली रवाना हो गए हैं। आरसीपी सिंह आज सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर राजनीतिक हलचल जारी है। लेकिन इसी बीच आरसीपी के दिल्ली जाते ही उपेंद्र कुशवाहा एक्शन में आ गए हैं। उपेंद्र कुशवाहा अब बिहार दौरे पर निकलने वाले हैं। 10 जुलाई से कुशवाहा की यात्रा शुरू होगी। कुशवाहा सभी जिलों का दौरा करेंगे उन्होंने खुद इसकी जानकारी दी है।
बिहार इन दिनों कोरोना और बाढ़ की समस्याओं से जूझ रहा है। कोरोना पर काबू पाने के लिए पूरे राज्य में वैक्सीनेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत की गयी। जिसके तहत 6 महीने में 6 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत लोगों को वैक्सीन लगायी जा रही है।
वही उत्तर बिहार समेत नेपाल से सटे इलाके बाढ़ प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में बाढ़ से लोग काफी परेशान हैं। इसे लेकर जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपेंद्र कुशवाहा 10 जुलाई से बिहार के दौरे पर निकलेंगे। यात्रा की शुरुआत वे पश्चिम चंपारण से करेंगे। इस दौरान आमलोगों तक राहत पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।
इस बात की जानकारी उपेंद्र कुशवाहा ने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होनें बताया कि पार्टी की तरफ से जिलावार दौरे सहित प्रवास का कार्यक्रम तय किया गया है। 10 जुलाई से पश्चिम चंपारण जिले से इसकी शुरुआत की जाएगी। इस दौरान कोराना, बाढ़ सहित अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करेंगे।
उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर यह लिखा है कि "जेडीयू द्वारा प्रदेशभर में मेरा जिलावार दौरा एवं प्रवास का कार्यक्रम लगाया गया है। तदनुसार मैं 10 जुलाई 21 से पश्चिम चंपारण से यात्रा प्रारंभ करुंगा। इस दौरान कोराना, बाढ़ व अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे आमजनों को राहत पहुंचाने हेतु मा. मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के कुशल नेतृत्व में चलायी जा रही सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जदयू कार्यकर्ताओं की अधिकाधिक भुमिका सुनिश्चित करने पर भी विमर्श होगा"