Hindi News / news / लाल किले पर उपद्रव करने वाले BJP के गुंडे, बिहार कांग्रेस प्रभारी का...

लाल किले पर उपद्रव करने वाले BJP के गुंडे, बिहार कांग्रेस प्रभारी का सनसनीखेज आरोप

1st Bihar Published by: Updated Jan 28, 2021, 9:02:02 AM

लाल किले पर उपद्रव करने वाले BJP के गुंडे, बिहार कांग्रेस प्रभारी का सनसनीखेज आरोप

- फ़ोटो

MUZAFFARPUR : 26 जनवरी को दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा को लेकर सियासत थकती नहीं दिख रही. बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी भक्त चरण दास ने लाल किले पर हुए बवाल को लेकर बीजेपी के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाया है. भक्त चरण दास ने कहा है कि दिल्ली के लाल किले पर हंगामा बीजेपी के गुंडों ने किया. 


दरअसल, भक्त चरण दास अपने प्रदेश दौरे पर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने कहा कि भाजपा और केंद्र सरकार ने अपने गुंडों को किसान की शक्ल में आन्दोलन में घुसा दिया था. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन को हिंसा का रंग देने के लिए बीजेपी ने ही पुलिस और लाल किले पर हमला करवाया. इतना ही नहीं भक्त चरण दास ने आरोप लगाया कि प्रीप्लांड तरीके से मीडिया पर हमला करवाया गया ताकि मीडिया किसानों को गलत ठहराए और सरकार उनपर कार्रवाई कर सके. 


उन्होनें मांग की है कि दिल्ली की हिंसा में जो भी लोग शामिल थे उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाए. उन्होनें किसान नेता राकेश टिकैत पर भी कार्रवाई की जाने की मांग की. उन्होंने कहा कि किसान आन्दोलन के तहत पार्टी के द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर बेतिया से पदयात्रा निकाली जाएगी जो भ्रमण के बाद फिर वहीं पहुंचेगी. इस दौरान पार्टी की जिला और प्रखंड इकाईयों को मजबूत किया जाएगा.