Hindi News / news / रिया चक्रवर्ती लेती थी ड्रग्स, जब्त मोबाइल ने खोले कई राज

रिया चक्रवर्ती लेती थी ड्रग्स, जब्त मोबाइल ने खोले कई राज

1st Bihar Published by: Updated Aug 26, 2020, 1:44:32 PM

रिया चक्रवर्ती लेती थी ड्रग्स, जब्त मोबाइल ने खोले कई राज

- फ़ोटो

MUMBAI: सुशांत सुसाइड केस में एक और खुलासा हुआ है कि उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ड्रग्स लेती थी. इसका खुलासा रिया के जब्त मोबाइल से हुआ है. इस मोबाइल को ईडी ने पूछताछ के दौरान जब्त किया था. जिसके बाद रिया के कई राज खुल रहे हैं. रिया गौरव नाम के शख्स से ड्रग्स को लेकर चैट की थी. 

अब एनसीबी रिया से करेगी पूछताछ

रिया के ड्रग्स लेने के खुलासा के बाद अब बताया जा रहा है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जल्द ही रिया से पूछताछ करने वाली है. एक दो दिनों के अंदर रिया से पूछताछ कर सकती है. रिया के मोबाइल से जो चैट मिला है. उसको वह डिलीट कर चुकी थी.लेकिन जांच टीम ने उस चैट को रिकवर कर दिया. वह ड्रग्स डीलर से संपर्क में रहती थी.


ड्रग्स डीलर से करती थी चैट

रिया के कई चैट ड्रग्स डीलर गौरव के साथ सामने आया है. रिया के मार्च 2017 के चैट में यह लिखी है कि अगर हम हार्ड ड्रग्स की बात करें, तो मैंने ज्यादा ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है. फिर दूसरे चैट में बात करती है कि तुम्हारे पास एमडी है?' यहां एमडी का मतलब 'मेथिलीन डाइऑक्सी मेथामफेटामाइन' माना जा रहा है, जो एक ड्रग्स है. उसके बाद एक और चैट सामने आमने आया है. जिसमें वह गौरव से बात कर रही है कि अगर बहुत तेज नशा करने वाले ड्रग्स की बात करूं तो ऐसा मैंने ज्यादा नहीं किया है. एक बार एमडीएमए लिया था. 


बीजेपी नेता ने उठाया था सवाल

सुब्रह्मण्यम स्वामी ने दो दिन पहले ही ट्वीट में कर सवाल उठाया था कि जिस तरह सुनंदा पुष्कर मामले में एम्स के डॉक्टर्स को उनके पेट में असली जहर मिला था. वैसा श्रीदेवी या सुशांत केस में नहीं किया गया. सुशांत केस में उनकी हत्या वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर अयाश खान ने उनसे मुलाकात की थी? आखिर क्यों?.