Hindi News / news / लंबे अरसे से खामोश तेजस्वी आज तोड़ेंगे चुप्पी, हल्ला बोल कर करेंगे सियासत...

लंबे अरसे से खामोश तेजस्वी आज तोड़ेंगे चुप्पी, हल्ला बोल कर करेंगे सियासत में कमबैक

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 05, 2019, 1:13:06 PM

लंबे अरसे से खामोश तेजस्वी आज तोड़ेंगे चुप्पी, हल्ला बोल कर करेंगे सियासत में कमबैक

- फ़ोटो

PATNA : लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही सियासत से दूरी बना चुके तेजस्वी यादव आज अपनी चुप्पी तोड़ेंगे. पटना में रहते हुए भी मानसून सत्र के पांचवे दिन सदन पहुंचे तेजस्वी यादव ने कल भी कुछ नहीं कहा था. सदन से निकलते वक्त लोगों का अभिनंदन किया और निकल गए. लेकिन आज पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर तेजस्वी यादव अपनी चुप्पी तोड़ सकते हैं. राजद के 23वां स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय में मनाया जाएगा. इस कार्यक्रम का उद्घाटन सीएम राबड़ी देवी करेंगी जबकि मीसा, तेजप्रताप समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे.