Hindi News / news / रोहतास के TOP-10 अपराधियों में शामिल सिकंदर पासवान गिरफ्तार, 2017 से चल रहा...

रोहतास के TOP-10 अपराधियों में शामिल सिकंदर पासवान गिरफ्तार, 2017 से चल रहा था फरार

1st Bihar Published by: RANJAN Updated Jul 06, 2023, 3:29:06 PM

रोहतास के TOP-10 अपराधियों में शामिल सिकंदर पासवान गिरफ्तार, 2017 से चल रहा था फरार

- फ़ोटो

ROHTAS: रोहतास जिले के TOP-10 अपराधियों में से एक सिकंदर पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिकंदर पासवान मूल रूप से औरंगाबाद जिले के खुदवा थाना इलाके के मुख्तियारपुर गांव का रहने वाला है।


 सिकंदर ने  रोहतास जिले के नासरीगंज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। रोहतास के अलावे औरंगाबाद और पटना में भी कई अपराधिक वारदातों को सिकंदर ने अंजाम दिया था। सिकंदर का नाम रोहतास के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है।


 रोहतास एसपी विनीत कुमार ने बताया कि सिकंदर पासवान की तलाश पिछले कई वर्षों से पुलिस को थी। वह 2017 से ही फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पूछताछ के क्रम में अपराधी सिकंदर पासवान ने अपने तमाम गुनाहों को स्वीकार किया है। सिंकदर की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।