Hindi News / news / सदन में बजट पर चर्चा के दौरान शायराना अंदाज में दिखे तेजस्वी

सदन में बजट पर चर्चा के दौरान शायराना अंदाज में दिखे तेजस्वी

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Feb 25, 2021, 2:53:17 PM

सदन में बजट पर चर्चा के दौरान शायराना अंदाज में दिखे तेजस्वी

- फ़ोटो


 

PATNA : बिहार सरकार के बजट पर आज विधानसभा में चर्चा हो रही है। चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बजट पर अपनी बातें सदन में रख रहे हैं। इस दौरान तेजस्वी यादव शायराना अंदाज में दिखें। तेजस्वी ने सदन में दो शायरी सुनाई। पहली शायरी में तेजस्वी ने कहा कि मुझमें हजार खामियां है माफ किजिए....पर अपने आइने को भी तो कभी साफ किजिए....वही दूसरी शायरी में तेजस्वी ने कहा कि तू करले हिसाब अपने हिसाब से...जनता हिसाब लेगी अपने हिसाब से...