Hindi News / news / सहरसा में पान दुकानदार को बीच बाजार मारी गोली, मौके पर मौत

सहरसा में पान दुकानदार को बीच बाजार मारी गोली, मौके पर मौत

1st Bihar Published by: NIRAJ SINGH Updated Nov 22, 2019, 11:01:50 AM

सहरसा में पान दुकानदार को बीच बाजार मारी गोली, मौके पर मौत

- फ़ोटो

SAHARSA: सहरसा में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सिमरी बख्तियारपुर थाना इलाके के पहाड़पुर बाजार की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने बीच बाजार में पान दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी. 

मृतक की पहचान 35 साल के दुकानदार धर्मवीर भगत के रुप में हुई है. धर्मवीर पहाड़पुर बाजार में पान की दुकान चलाता था. बीच बाजार में हुई हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि बीती रात धर्मवीर पान दुकान पर बैठा था, इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर दो हथियार बंद अपराधी पान दुकान पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दिया.  एक गोली धर्मवीर भगत के सिर में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.