1st Bihar Published by: Updated May 27, 2021, 10:28:09 AM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। दो बाइक पर सवार 5 अपराधियों ने दिनदहाड़े चाचा और भतीजे को गोली मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल चाचा-भतीजे को प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर किया गया है। घटना हलई ओपी के तिसवारा की है। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। वही इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।