Hindi News / news / समस्तीपुर में बैंक से 8 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना...

समस्तीपुर में बैंक से 8 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated May 19, 2021, 12:14:35 PM

 समस्तीपुर में बैंक से 8 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर 8 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। बैंक से जाने के दौरान अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। लूट की इस बड़ी वारदात से बैंक कर्मी भी दहशत में हैं। 

हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े ताजपुर स्थित स्टेट बैंक की शाखा को निशाना बनाते हुए बैंक से 8 लाख रुपये लूटकर पुलिस को खुली चुनौती दी। बताया जाता है कि बैंक खुलने के कुछ देर बाद ही छह की संख्या में हथियार से लैंस होकर अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक में दाखिल हुए और पिस्टल निकालकर बैंक के कर्मचारी और ग्राहक को गन पॉइंट पर लेकर 8 लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस दौरान अपराधियों बैंक में लगे सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। सदर डीएसपी प्रतिश कुमार भी दल बल के साथ बैंक पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि लूट की वारदात के वक्त बैंक में सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे।