Bihar Assembly Election 2025 : बिहार चुनाव को लेकर आयोग की सख्त निगरानी, केंद्रीय और पुलिस पर्यवेक्षक करेंगे चुनावों की जांच Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, लोगों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरा; खूब हुआ बवाल Bihar News: बिहार में छठ घाट पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, लोगों ने भू-राजस्व कर्मी को घेरा; खूब हुआ बवाल Bihar train accident : कर्मभूमि एक्सप्रेस में बड़ा हादसा, बिहार जा रही ट्रेन से तीन लोग गिरे, 2 की मौत; भीड़ से परेशान हैं यात्री Diwali Bonus : केंद्रीय कर्मचारी को PM मोदी ने दिया बड़ा उपहार, 60 दिन के बोनस का किया एलान Bihar Politics: बिहार के इस विधानसभा में प्रत्याशी बदलने पर बवाल, प्रशांत किशोर पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप; कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा Bihar Politics: बिहार के इस विधानसभा में प्रत्याशी बदलने पर बवाल, प्रशांत किशोर पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप; कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा Road Accident : पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, गांव में पसरा मातम ; ग्रामीणों ने शव रखकर किया जाम Bihar Politics: राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए फूट-फूटकर रोई आरजेडी की महिला कार्यकर्ता, बोलीं- लालू प्रसाद पिता तुल्य लेकिन.. Bihar Politics: राबड़ी आवास के बाहर टिकट के लिए फूट-फूटकर रोई आरजेडी की महिला कार्यकर्ता, बोलीं- लालू प्रसाद पिता तुल्य लेकिन..
1st Bihar Published by: RAMESH SHANKAR Updated Sun, 17 Sep 2023 07:28:30 PM IST
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: शराब मामले के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस शिवाजी नगर के घिवाही गांव में छापेमारी करने गयी थी। तभी ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने शिवाजी नगर ओपी के एएसआई विनोद की पिटाई कर दी और गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया। पुलिस की पिटाई कर रही महिला का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक दूसरे को महिला और पुलिस कर्मी पकड़े हुए हैं। पुलिस कर्मी महिला पर हाथ छोड़ते दिख रहे हैं उसके बाद महिला भी पुलिस को पीटती दिख रही है। साथी पुलिस कर्मी की महिला द्वारा पिटाई होता देख अन्य पुलिस वाले बचाने पहुंचे। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा है। महिलाओं और पुरुषों ने पुलिस पर हमला कर गिरफ्तार आरोपी को छुड़ा लिया।
एएसआई विनोद कुमार की तरफ से थाने में एफआईआर कराया गया है जिसमें आरोप यह लगाया गया है कि हमलावरों ने लाठी,डंडा और ईंट-पत्थरों से पुलिस के ऊपर हमला किया है। पुलिस की गश्ती गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है। रेणु देवी ने एएसआई विनोद कुमार के गले से सोने की चेन भी निकाल लिया है।
रेणु देवी, सीता देवी, हेमा देवी, आशा देवी, थानमुनी देवी, जीवछी देवी, शिवशंकर सिंह, रोशन कुमार और अमर कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इन पर सरकारी कामकाज में बाधा डालने का आरोप है। इन सभी के खिलाफ एएसआई विनोद कुमार के मामला दर्ज होते ही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस की पिटाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक शराब मामले में छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों के परिजनों ने हमला बोल दिया। महिलाओं ने पुलिस पदाधिकारी को घेर कर उनके साथ हाथापाई की। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी की वर्दी भी फाड़ दी। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी को छुड़ा लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। पुलिस टीम बिना आरोपी को पकड़े वापस लौट आई।
घटना के संबंध में बताया गया है कि गत जुलाई में पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के ठनका चौक के पास बाइक से शराब लेकर आ रहे दो युवकों में से एक को शराब के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि एक युवक फरार हो गया था। बाद में इस मामले में धिवाही गांव के मोती लाल सिंह को अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया। थानाध्यक्ष छोटे लाल सिंह ने बताया कि रविवार को गुप्त सूचना पर जमादार विनोद कुमार के साथ पुलिस टीम आरोपी मोतीलाल को पड़ने गई थी। जहां मोती लाल के परिवार की महिलाएं और अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जमादार विनोद के साथ हाथापाई की गई। साथ ही पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में किसी तरह पुलिस टीम वहां से जान बचा कर आई।
रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि जुलाई में शिवाजीनगर के ठनका चौक के पास बाइक से जा रहे शराब तस्कर को पकड़ा गया था।जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए थे। उसी मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार करने पुलिस टीम आज धिवाही गांव गई हुई थी उसी दौरान आरोपियों के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया साथ ही वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। इस मामले में जमादार विनोद कुमार के बयान पर दर्जनभर नामजद समेत 8-10 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।