Hindi News / news / समस्तीपुर में मुखिया को मारी बैक टू बैक गोली, इलाज के दौरान मौत

समस्तीपुर में मुखिया को मारी बैक टू बैक गोली, इलाज के दौरान मौत

1st Bihar Published by: RAMESH RAI Updated Jan 15, 2020, 8:38:48 AM

समस्तीपुर में मुखिया को मारी बैक टू बैक गोली, इलाज के दौरान मौत

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में बेलगाम अपराधि पुलिस को चैलेंज करते हुए लागातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कल्याणपुर प्रखंड के रतवारा पंचायत की है. जहां लगातार तीन टर्म से मुखिया रह रहे मोहम्मद शफी की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. 

खबर के मुताबिक मुखिया को उस वक्त गोली मारी गई जब वे  मंगलवार की देर शाम बाजार से अपने घर लौट रहे थे. जैसे ही वे  पंचायत के मनरेगा भवन के पास पहुंचे पहले से ही घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और मौके से फरार हो गए. गोली की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ मुखिया को दरभंगा मेडिकल हॉस्पिटल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. हत्या को लेकर इलाके में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है. वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं.