Hindi News / news / समस्तीपुर में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

समस्तीपुर में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Dec 31, 2020, 1:08:04 PM

समस्तीपुर में मर्डर, दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन जिले में हत्या, लूट जैसी वारदात की घटना बढ़ते जा रही है. अपरध नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही सारी कवायद बेअसर साबित हो रही है.

ताज़ा मामला जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है, जहां बदमाशों ने आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के देवीलाल महतो के रूप में हुई है.

घटना के सम्बन्ध में ग्रामीणों ने बताया कि तीन से चार की संख्या में आए हमलावरों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. वहीं फायरिंग की आवाज़ पर जुटे ग्रामीणों ने घटना के बाद भाग रहे हमलावरों में से एक को पकड़ लिया है. घटना की सुचना पुलिस को दी गयी है. लेकिन अभी तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची है. घटना से गुस्साए लोगों ने बसदेवपुर के पास समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.