Hindi News / news / समस्तीपुर: युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को फेंका, परिजनों में...

समस्तीपुर: युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को फेंका, परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: Updated May 24, 2021, 2:18:56 PM

समस्तीपुर: युवक की हत्या के बाद अपराधियों ने शव को फेंका, परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: Lockdown के बीच आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के बसंतपुर रमणी पंचायत के बैकुंठ गांव की है। जहां युवक की हत्या कर पुलिया के पास फेंके शव को बरामद किया गया। 


मृतक की पहचान शिवजी पासवान के रुप में हुई है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि मृतक शिवजी पासवान काफी शांत स्वभाव का था। कोरोना को लेकर बिहार में लगाए गये लॉकडाउन से पहले वह दिल्ली से अपने घर आया था। गांव के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर वह अपना जीवन यापन कर रहा था।


बताया जाता है कि शिवजी को किसी ने फोन करके बुलाया था जहां पहुंचते ही गोली मारकर अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी और उसकी लाश को पुलिया के पास फेंक दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत होता है। फिलहाल पुलिस घटना की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।