1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2022, 9:57:13 PM
- फ़ोटो
SASARAM: बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला सामने आया है। रोहतास के डिहरी अनुमंडल क्षेत्र के नौहट्टा थाना के पीपरडीह गांव में एक 75 वर्षीय वृद्ध महिला रामपतिया कुंवर को लाठी-डंडों से पीटकर एवं गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पट्टीदारों पर लगा है।
दो परिवारों कर बीच संपत्ति का पुराना विवाद चल रहा है। उसी जमीन के बंटवारे के विवाद में हरिद्वार सिंह के परिवार के लोगों से 8 महीना पूर्व भी झगड़ा हुआ था। उसी जमीन के झगड़े में वृद्ध महिला की हत्या की गयी है।
मृतक का पुत्र अनिल सिंह खरवार ने बताया कि हरिद्वार सिंह तथा उसके बेटों ने मिलकर उसकी मां की गला दबाकर और पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला का पुत्र जब तालाब पर मछली की रखवाली करने गया हुआ था उस वक्त उसकी मां घर पर अकेली थी।
उसी दौरान उसकी मां की हत्या कर दी गयी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है। मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।