Bihar Election 2025: हवाई प्रचार में भी आगे रही मोदी और नीतीश की जोड़ी, नेताओं ने की तूफानी रैलियां; जानिए रेस में कहां हैं राहुल और तेजस्वी Bihar Crime News: बिहार में वर्चस्व की लड़ाई में जमकर गोलीबारी; महिला के गले में लगी गोली, कई घायल Bihar Election 2025 : बिहार में पिछले 30 दिनों तक खूब सुनाई पड़े "जिंदाबाद के नारे", चुनाव में किन मोर्चे पर गरजे बड़े- बड़े नेता; इस बार क्या रही पूरी चुनावी कहानी Bihar News: बिहार में ठगों ने रिटार्यड बैंककर्मी को लगाया लाखों का चूना, कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती.. Bihar Election 2025: NDA के नताओं ने जमकर उड़ाए हैलिकॉप्टर, अब यहां हो गई नीतीश और मोदी से बड़ी चूक; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Election 2025 : बिहार में खत्म हुआ चुनावी शोर, तेजस्वी और राहुल से अभी ही बहुत आगे निकलें नीतीश; इस बार भी कर लेंगे किला फतह Bihar Election 2025 : नीतीश और मोदी का विकास या तेजस्वी और राहुल का MY समीकरण, बिहार चुनाव के दूसरे चरण में अबतक का क्या रहा है इतिहास Bihar Election 2025: चंपारण की सीटों पर जोरदार मुकाबला, सत्ता का गणित तय करेगी इस क्षेत्र की जनता Bihar Election 2025 : दूसरे चरण में नीतीश मिश्र और नीरज कुमार समेत 12 मंत्रियों का फैसला, कल EVM में कैद होगी किस्मत Bihar News: बिहार में JDU कार्यालय के बाहर मारपीट से मचा बवाल, कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप
1st Bihar Published by: Updated Sat, 05 Jun 2021 12:45:36 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: जयप्रकाश नारायण के आंदोलन और संपूर्ण क्रांति दिवस के मौके पर आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके तैलिय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। बिहार आंदोलन के दौरान इसे विस्तार देते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को संपूर्ण क्रांति का रूप दिया था। महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य जय प्रकाश नारायण को आज याद किया गया। वही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पौधारोपण कर मिशन 5.0 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की शुरुआत की।
महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य जय प्रकाश नारायण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धा सुमन अर्पित की और उन्हें याद किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने 5 जून 1974 को संपूर्ण क्रांति का रूप दिया था। वही आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित आवासीय परिसर में महोगनी का पौधा लगाकर मिशन 5.0 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य की शुरुआत की।
जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता के लिए 5.0 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। मनरेगा के द्वारा भी प्रत्येक जिले में पौधारोपण का कार्य शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश के ग्रामों में जीविका दीदियों के द्वारा पौधारोपण कार्य की शुरूआत की गई। विभिन्न एन०जी०ओ० एवं विभिन्न पैरामिल्ट्री बलों द्वारा भी विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण कार्य प्रारंभ किया गया। मिशन 50 पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए वन विभाग के पौधशालाओं में 5.50 करोड़ से अधिक पौधे तैयार कराये गये हैं।
वन विभाग द्वारा 1.24 करोड़ पौधे विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत लगाये जायेंगे। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत मनरेगा द्वारा 2.0 करोड़ एवं बिहार जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, बिहार के तहत जीविका दीदियों द्वारा 15 करोड़ पौधों का रोपण किया जाना है। वन विभाग द्वारा विभागीय वृक्षारोपण के अतिरिक्त विभिन्न माध्यमों से आम जनता को विभागीय पौधशालाओं एवं मोबाइल वैन से प्रत्येक जिलों में 15.0 लाख पौधों का विक्रय किया जायेगा।
विभिन्न केन्द्रीय पैरामिल्ट्री बल, संस्थानों, गैर सरकारी संस्थानों, बोर्ड एवं क्लबों तथा अन्य संगठनों के सहयोग से 20.0 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जायेगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा संबंधित संस्थाओं को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराये जायेंगे। कृषकों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि वानिकी योजना अंतर्गत विभागीय पौधशालाओं से कृषकों को 50 लाख पौधे उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योजना अंतर्गत कृषकों को 03 वर्ष पश्चात् 60 रूपये प्रति पौधे दिये जायेंगे। रोपित किये जाने वाले पोधों की सुरक्षा एवं सम्पोषण हितधारकों के द्वारा ही की जायेगी। राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 में "हरियाली मिशन की स्थापना की गयी थी। बिहार से झारखंड अलग होने के उपरांत राज्य में हरित आवरण काफी कम हो गया था, जो निरंतर प्रयासों से अब बढ़कर लगभग 15 प्रतिशत हो गया है। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।