संसद में आज दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा, लोकसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं की बुलाई बैठक

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 02, 2023, 10:03:28 AM

संसद में आज दिल्ली अध्यादेश पर चर्चा, लोकसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं की बुलाई बैठक

- फ़ोटो

DESK: अब तक संसद का मानसून सत्र 2023 हंगामेदार रहा है। इस हंगामे के बीच मंगलवार को दिल्ली अध्यादेश बिल को पेश किया गया। आज भी इस बिल पर चर्चा हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष ने सभी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। जो थोड़ी देर में शुरू होगी। 


कांग्रेस इस बिल को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ बता रही है। यह बिल दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा है जिस पर सदन में चर्चा के बाद इसे पास कराया जाएगा। आप सांसद सुशील गुप्ता ने बताया कि इस बिल पर आज चर्चा होने की उम्मीद है। इसे मंगलवार को हंगामे के बीच पेश किया गया था। लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली सभी पार्टियां इस बिल के खिलाफ वोट करेगी और यह बिल लोकसभा में पास नहीं होगा।