Hindi News / news / शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम पर हमला, तीन...

शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, चार धंधेबाज गिरफ्तार

1st Bihar Published by: SONU Updated May 16, 2022, 10:01:01 PM

शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस की टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, चार धंधेबाज गिरफ्तार

- फ़ोटो

NAWADA: नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां शराब माफिया ने पुलिस की टीम पर हमला कर दिया है। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये है। 


घटना के बाद एक्शन में आई पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें एक महिला और 3 पुरुष शामिल है। वही एसआई गुड्डू और आरक्षी सुमन कुमार, अवधेश कुमार घायल हो गये है।


घटना रजौली थाना क्षेत्र के अमाबा का है जहां दरियापुर में शराब की सूचना उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी के लिए गये हुए थे तभी शराब के धंधेबाजों ने पुलिस की टीम पर हमला बोला।