Hindi News / news / शराब माफिया पर कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक कॉन्स्टेबल...

शराब माफिया पर कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक कॉन्स्टेबल घायल

1st Bihar Published by: Updated Jun 22, 2022, 5:41:36 PM

शराब माफिया पर कार्रवाई करने गयी पुलिस टीम पर हुआ हमला, एक कॉन्स्टेबल घायल

- फ़ोटो

PATNA: फुलवारीशरीफ के गोपालपुर थाना क्षेत्र के कनौजी कछुआरा मुसहरी टोला में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब देसी शराब बनाए जाने की सूचना पाकर छापेमारी के लिए पुलिस की टीम पहुंची। छापेमारी के दौरान कई शराब भठ्ठियों को तोड़ा गया। पुलिस को देखते ही शराब माफिया इधर-उधर भागने लगे और कुछ लोगों ने पुलिस की टीम पर ही ईंट-पत्थरों और लाठी डंडे से हमला बोल दिया। इस दौरान एक सिपाही घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। 


मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को शराब बनाए की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस डॉग स्कॉयर्ड के साथ मौके पर छापेमारी करने पहुंच गयी। पुलिस को देखते ही शराब के धंधेबाजों ने हमला बोल दिया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


ईंट पत्थरों और लाठी-डंडे से हमला करने वाले शराब माफिया को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस दौरान पैर में चोट लगने से एक सिपाही घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस का कहना है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। शराब माफिया पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।