Hindi News / news / शराब मामले में दरभंगा जेल में बंद कैदी की मौत, इलाज के दौरान...

शराब मामले में दरभंगा जेल में बंद कैदी की मौत, इलाज के दौरान DMCH में गई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 09, 2023, 3:10:27 PM

शराब मामले में दरभंगा जेल में बंद कैदी की मौत, इलाज के दौरान DMCH में गई जान

- फ़ोटो

DARBHANGA: शराब मामले में दरभंगा जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ने के बाद डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि पहले से उन्हें किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। इनकी मौत स्वाभाविक नहीं है। जेल जाने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और जान चली गयी।


जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि मंगलवार की शाम में गोपालपुर गांव निवासी दिलीप महतो की तबीयत अचानक खराब हो गयी थी। जिसके बाद उन्हें डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर की टीम इलाज कर रही थी। प्राइवेट सीटी स्कैन सेंटर में जांच कराया गया था जिसका बाद इलाज शुरू हुआ लेकिन तभी अचानक उनकी मौत हो गयी। कैदी की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।