Hindi News / news / सरायरंजन में विकास ही मुद्दा, विजय कुमार चौधरी हैं जनता के बीच

सरायरंजन में विकास ही मुद्दा, विजय कुमार चौधरी हैं जनता के बीच

1st Bihar Published by: Updated Oct 24, 2020, 11:16:24 AM

सरायरंजन में विकास ही मुद्दा, विजय कुमार चौधरी हैं जनता के बीच

- फ़ोटो

SAMASTIPUR :  बिहार के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण अलग-अलग तरीके से देखने को मिल रहा है, लेकिन समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट पर केवल विकास की चर्चा है. यहां के वोटरों के बीच अगर बातचीत होती है तो इस बात को लेकर कि क्षेत्र का कितना विकास हुआ और आगे किस तरह का विकास होना चाहिए. बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और जेडीयू के उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी एक बार फिर से इस सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

विजय कुमार चौधरी  लगातार सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. उन्होंने सरायरंजन में एनडीए के चुनावी कार्यालय का भी उद्घाटन किया है. पिछले दिनों विजय कुमार चौधरी ने सरायरंजन के पश्चिमी द्वारिकापुर के ब्रह्म स्थान समेत नर गोगी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया.

शनिवार को विजय कुमार चौधरी ने महादलित टोला, हरिजन टोला, बसकुरबा समेत कई वार्ड में जनसंपर्क अभियान चलाया. विजय कुमार चौधरी को इस बात का भरोसा है कि उन्होंने क्षेत्र के लिए जो विकास का काम किया है उसके बाद जनता उन्हें एक बार फिर से मौका देगी.