ब्रेकिंग न्यूज़

UPSC CDS Final Result 2025: UPSC ने जारी की CDS-I की अंतिम मेरिट लिस्ट, 365 अभ्यर्थियों का चयन; यहां देखें अपना परिणाम Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar Election 2025: मोकामा में अनंत सिंह के सामने लोगों ने क्यों की नारेबाजी? छोटे सरकार ने तुरंत लगा दिया फोन Bihar News: बिहार के इस स्टेशन को बनाया जाएगा विश्वस्तरीय, खर्च किए जाएंगे कुल ₹442 करोड़ Bihar Election 2025 : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह इस विधानसभा सीट से लड़ेंगी चुनाव; जानिए पार्टी को लेकर कबं होगा फैसला Bihar News: बिहार से चलने वाली यह ट्रेन 6 दिनों के लिए रद्द, कई ट्रेनों के रूट में भी किया गया बदलाव Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: एनडीए में एक भी सीट नहीं मिलने से ओपी राजभर नाराज, सुभासपा प्रमुख ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान Bihar Election 2025: शायारना अंदाज में किस पर निशाना साध रहे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा - आज बादलों ने फिर साजिश की...; आखिर क्यों कम नहीं हो रही नाराजगी? Bihar Election 2025: सुशांत सिंह राजपूत की बहन भाकपा माले से लड़ेंगी चुनाव, महागठबंधन में सीट शेयरिंग से पहले नामांकन का किया एलान

सरकार बदलते ही घटाई गई तेजस्वी यादव की सुरक्षा, BJP सासंद को बिहार सरकार ने दिया उपहार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 31 Jan 2024 12:41:12 PM IST

सरकार बदलते ही घटाई गई तेजस्वी यादव की सुरक्षा, BJP सासंद को बिहार सरकार ने दिया उपहार

- फ़ोटो

PATNA :  बिहार में बीते रविवार को नई सरकार का गठन किया गया है। इस नए सरकार के गठन के साथ ही राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को राज्य सरकार ने जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान कर दी है। तो वहीं सूबे के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पद से हटने के बाद और नेता विरोधी दल होने के नाते सुरक्षा घटा दी गई है। अब इन्हें राज्य सरकार के तरफ से  जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं प्रदान की जाएगी। 


दरअसल, बिहार सरकार के गृह विभाग के तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक यह कहा गया है कि-  राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण हेतु दिनांक 30.01.2024 को राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक में की गयी अनुशंसा के आलोक में तेजस्वी प्रसाद यादव,  पूर्व उप-मुख्यमंत्री, बिहार के संबंध में अद्यतन Threat Assessment Report के आधार पर "Z+ Plus" श्रेणी के स्थान पर नाननीय मंत्रीगण को देय सुरक्षा प्रदान की जाती है।


वहीं, एक अन्य पत्र में भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी  की सुरक्षा बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि - राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों के सुरक्षा वर्गीकरण हेतु दिनांक-30.01.2024 को राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक के वृत्त में उल्लेख है कि  राजीव प्रताप रूढ़ी, माननीय सांसद को केन्द्र सरकार द्वारा "Z" श्रेणी तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) सुरक्षा प्रदत्त है। राज्य सुरक्षा समिति की सम्पन्न बैठक में की गयी अनुशंसा के आलोक में बिहार राज्य में Threat Assessment Report के आधार पर इन्हें "Z" श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है।


गौरतलब हो कि, जब सूबे में महागठबंधन की सरकार बनी थी तब तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री बने थे। उन्हें भी पद संभालने के बाद जेड प्लस स्तर की सुरक्षा दी गयी थी। इस श्रेणी की सिक्युरिटी वीवीआईपी को दी जाती है। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इसी स्तर के सुरक्षा घेरे में रहते हैं। इसमें एक दर्जन से अधिक कमांडो उनकी सुरक्षा के लिए हमेसा तैनात होते हैं। ये कमांडो आधुनिक हथियारों से लैस रहते हैं और किसी भी संभावित चुनौती से निपटने की क्षमता रखते हैं।


आपको बताते चलें कि, हाल में ही बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ ह। जदयू ने महागठबंधन से खुद को अलग कर लिया और सूबे में बीते रविवार को महागठबंधन की सरकार गिर गयी। नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनायी है।भाजपा ने इस बार दो नए चेहराें को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया है।