Hindi News / news / सासाराम: सेना में बहाली के लिए दौड़ने निकले युवक को वाहन ने रौंदा,...

सासाराम: सेना में बहाली के लिए दौड़ने निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

1st Bihar Published by: RANJAN Updated May 20, 2021, 9:04:16 AM

सासाराम: सेना में बहाली के लिए दौड़ने निकले युवक को वाहन ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

- फ़ोटो

SASARAM: सेना में बहाली के लिए दौड़ने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा। जिससे उसकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। 


घटना सासाराम के अगरेर थाना क्षेत्र के अगरेर गांव की है जहां सुबह-सुबह युवक मॉर्निंग वाक के लिए निकला था। बताया जाता है कि नोखा थाना क्षेत्र के बरांग गांव के रहने वाले विंध्याचल भगत के पुत्र धनोज कुमार सेना बहाली की तैयारी के लिए प्रतिदिन अपने दोस्तों के साथ सड़क पर दौड़ लगाता था। सड़क पर दौड़ लगाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल डाला जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद वाहन को लेकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।