Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 08 Jan 2024 07:30:54 PM IST
- फ़ोटो
DARBHANGA: दरभंगा में एक बहू ने अपने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने बताया कि पति मुंबई में काम करता है सास की मौत हो चुकी है। वह ससुर और बच्चे के साथ ससुराल में रहती थी जहां ससुर की गंदी नजर उस पर थी।
ससुर उसे तेज मालिस करने को कहता था। गंदी-गंदी फोटो और अश्लील वीडियो का लिंक मोबाइल पर भेजता था। ससुर की हरकतों से परेशान होकर उसने महिला थाने में ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। पीड़िता की शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
मामला दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी की है। जहां एक बहू ने अपने ससुर अशोक पासवान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाया और महिला थाना में शिकायत दर्ज की।पीड़िता ने महिला थाना को बताया कि उसका पति पशुपति पारस मुंबई में कमाने गया गया है। यहां वह अपने बच्चे और ससुर के साथ रहती थी। सास का निधन चार साल पहले ही हो गया है। सास की मौत के बाद वो घर में अकेले रहने लगी।
अकेले पाकर ससुर अशोक पासवान उसके साथ दुर्व्यवहार करता था उससे अपने शरीर पर तेल मालिश करवाता था। इस दौरान हाथ पकड़ लेता था और घर का दरवाजा बंदकर गंदी-गंदी बात करता था। पीड़िता नगीना देवी ने कहा कि उसका ससुर कई बार संबंध बनाने के लिए जोर डालता था कहता था कि बीवी बनकर रहो। ससुर की इस करतूत से परेशान पीड़िता मायके चली गयी वही बच्चे के साथ रहने लगी।
मायके जाने के बाद ससुर मोबाइल पर गंदा मैसेज और फोटो भेजकर परेशान करने लगा। यही नहीं अश्लील वीडियो का लिंक,मैसेज और अपने प्राइवेट पार्ट का फोटो भेजा करता था। इसको लेकर कई बार सामाजिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन वो नहीं माना। इन बातों की जानकारी पति को भी थी लेकिन उन्होंने भी पिता की करतूत पर पर्दा डालने की कोशिश की। पिता को कभी समझाने की कोशिश उन्होंने नहीं की।
वही बहू के आरोप पर गिरफ्तार ससुर अशोक पासवान का कहना है कि यह हमारे घर का निजी मामला है। बेटा और बहू के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर मैंने डांट फटकार लगाई और गाली-गलौज की। जिसके बाद बेटा मुंबई चला गया। इसी बीच बहू ने बेटे से कहा की मुझे मायके पहुंचा दो नहीं तो जहर खा लूंगी। मुंबई जाने से पहले बेटे ने अपनी पत्नी को मायके पहुंचा दिया। जिसके बाद अपने घर पर मैं अकेले रहने लगा। मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप बेबुनियाद है। हमसे वो क्या-क्या बोली है हम आप लोगों के सामने नहीं कह सकते हैं।
वही मुख्यालय डीएसपी इमरान अहमद ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए पीड़िता के पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया। पति बाहर काम करते है इसलिए उपस्थित नही हो सका। फिलहाल आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसमें दहेज का भी एक एंगल सामने आ रहा है। इसके लिए भी महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है।
घर मे केवल बहू और ससुर ही रहते थे। महिला ने इस एफआईआर में अपने पति और पति की बहन को भी अभियुक्त बनाया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। अश्लील वीडियो व मैसेज भेजने के मामले की भी जांच की जा रही है।