1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 18, 2024, 10:28:08 AM
- फ़ोटो
PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। देश भर के अंदर सात चरणों में चुनाव करवाया जाएगा। वहीं, चुनाव तारीखों का एलान के साथ ही बिहार में महागठबंधन के अंदर भी सीट बंटवारे को लेकर आज दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस और राजद के बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में तेजस्वी यादव, संजय यादव, मनोज झा शामिल हो सकते हैं।
दरअसल, महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर आज दिल्ली में मुकुल वासनिक के आवास पर बैठक होगी। जिसमें कांग्रेस की तरफ से मुकुल वासनिक, बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, अशोक गहलोत और आरजेडी की तरफ से मनोज झा और संजय यादव, तेजस्वी यादव शामिल होंगे। महागठबंधन की बैठक 11 बजे से शुरू होगी।
मालूम हो कि, सीट शेयरिंग को लेकर 16 मार्च को सदाकत आश्रम में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में कांग्रेस के खुद के लिए सीट का फार्मूला तय कर लिया था। लेकिन, इस तय फोर्मुले पर राजद के तरफ से मंजूरी नहीं मिल पाई। इतना ही नहीं वामदल के नेता ने भी एतराज जताया था, ऐसी खबरें सामने आई है। इसके बाद अब यह बैठक बुलाई गई है।
आपको बताते चलें कि, बिहार में सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन के तरफ से कोई फैसला नहीं हो पाया है। यहां कांग्रेस 11 से 12 सीट पर चुनाव लड़ने पर अड़ी है यो वामपंथी दल 7 से 8 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं। जबकि आरजेडी इनको इतनी सीट देने पर राजी नहीं है। यही कारण है कि मामला अभी तक नहीं सुलझ सका है और अब यह बैठक बुलाई गई है।