बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रशांत किशोर, पहले दिन चार जनसभाओं को किया संबोधित छपरा और सीवान पहुंचे तेजस्वी यादव ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से हर संभव मदद का किया वादा BIHAR: मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, सेकेंड्री लोडिंग प्वाइंट से होगी आपूर्ति बिहार में MSP पर दलहन-तेलहन खरीद के लिए नई व्यवस्था होगी लागू, बाजार मूल्य की अनिश्चितता से किसानों को मिलेगी राहत Bihar Crime News: बिहार में लूटपाट के दौरान युवक को मारी गोली, घर लौटने के दौरान बदमाशों ने बीच रास्ते में घेरा Bihar News: बिहार के इस जिले में 1000 करोड़ की लागत से सीमेंट ग्राइंडिंग इकाई की होगी स्थापना, 200 एकड़ में लगेगा उद्योग...500 लोगों को रोजगार Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Bihar News: बिहार में मानसून में बालू खनन पर पूर्ण प्रतिबंध, नहीं प्रभावित होगी आपूर्ति; सरकार ने की यह व्यवस्था Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान Hot Water Bath: हर दिन गर्म पानी से नहा रहे हैं? सेहत पर पड़ सकता है ये असर; जानिए.. फायदे और नुकसान
1st Bihar Published by: Updated Wed, 09 Mar 2022 03:59:38 PM IST
- फ़ोटो
JAHANABAD: जहानाबाद में एक कलयुगी पति की करतूत सामने आई है। जिसने परिवार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला वो भी इसलिए कि दहेज के तौर पर दो लाख रुपये लड़की के मायके वालों की ओर से नहीं मिले थे। जिसकी मांग लगातार की जा रही थी। इसे लेकर वह पत्नी को पीटा करता था उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर ससुराल वाले प्रताड़ित किया करते थे। एक दिन बात इतनी बढ़ गयी कि पति और ससुरालवालों ने मिलकर उसे जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद से दहेजलोभी फरार हो गये है।
घटना जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र के मनियावा गांव की है। जहां दो लाख रुपये के लिए एक विवाहिता की जान पति और ससुरालवालों ने मिलकर ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके के लोग उसकी ससुराल पहुंच गये लेकिन उस वक्त घर में कोई नहीं था। घटना के बाद मृतका के पति और ससुरालवाले फरार हो गये थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की।
मृतका की पहचान 40 वर्षीय प्रियंका के रुप में हुई है। जो मनियावा गांव निवासी ज्योति कुमार सिंह की पत्नी थी। करीब 10 साल पहले उसकी शादी हुई थी। दो बच्चे भी थे। पेशे से किसान पति और उसके परिजन शादी के दस साल बाद भी दहेज की मांग प्रियंका से करते थे। मायके से दो लाख रुपये लेकर आने की मांग की जाती थी जिसका वह अक्सर विरोध किया करती है। वह कहती थी कि शादी के दस साल भी माता-पिता दहेज देंगे। उनके पास उतने पैसे नहीं है कि दो लाख रुपये आपकों लाकर दे।
मंगलवार की देर रात भी दो लाख रुपये के लिए कहासुनी हुई। प्रियंका ने जब विरोध किया तो उसे पति और ससुरालवालों ने मिलकर जिंदा जला दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतका के मायके वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं और पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। वही पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।