ब्रेकिंग न्यूज़

बेतिया में गंडक नदी की तेज धार में बहा चचरी पुल, कई गांवों का संपर्क टूटा हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजद और कांग्रेस पर बोला हमला, कहा..आरक्षण विरोधी रहा है दोनों पार्टियों का चरित्र Bihar Ias Officers: बिहार के 12 IAS अफसरों को मिली एक और नई जिम्मेदारी, पूरी लिस्ट देखें.... Bihar News: बिहार के 544 CO पर हुआ एक्शन, फिर भी अंचल अधिकारियों पर नहीं पड़ रहा प्रभाव, मंत्री ने की हाईलेवल मीटिंग बेगूसराय में नदी में डूबने से 4 की मौत, खगड़िया में एक बच्ची की गई जान Bihar News: इन जिलों में अगले 2 दिन भीषण बारिश, IMD ने पहले कर दिया सावधान Bihar News: बिहार की इन 8 महिला समेत 13 अफसरों की लगी ड्यूटी, 19-20 तारीख को करेंगे यह काम पटना फतुहा में टाटा कमर्शियल गाड़ियों के सबसे बड़े शोरूम ‘बुद्धा शक्ति’ का उद्घाटन, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया शुभारंभ FASTag Yogna: कार, जीप, वैन मालिकों के लिए बड़ी खबर....3000 रू का पास बनाएं और देशभर में करें यात्रा अब घरों में इन्वर्टर लगाने की नहीं पड़ेगी जरूरत: बिहार के 15 शहरों में लगने जा रही हाई-कैपेसिटी बैटरी इन्वर्टर, पावर कट होते ही 4 घंटे मिलेगी बिजली

शादी के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था दूल्हा, बैंक लूट मामले में पुलिस ने दबोचा तब दुल्हन पहुंच गयी मायके, दूल्हे के बहनोई और ड्राइवर को बना लिया बंधक

1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Sun, 22 May 2022 09:02:14 PM IST

शादी के बाद दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था दूल्हा, बैंक लूट मामले में पुलिस ने दबोचा तब दुल्हन पहुंच गयी मायके, दूल्हे के बहनोई और ड्राइवर को बना लिया बंधक

- फ़ोटो

AURANGABAD: औरंगाबाद में धूमधाम के साथ हुई शादी के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था। तभी उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि 16 लाख रुपये बैंक लूट मामले का यह आरोपी है। इतना सुनते ही सभी के होश उड़ गये। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जिसके बाद दुल्हन वापस अपने मायके पहुंच गयी। दुल्हन ने दोबारा ससुराल जाने से इनकार कर दिया है। 


उधर दूल्हे के गिरफ्तार होने से गुस्साएं लड़की वालों ने दूल्हे के बहनोई और उसके ड्राइवर को बंधक बना लिया और शादी में दिए गये रकम और सामान की मांग करने लगे। कहने लगे कि जब तक शादी में दिए गये सामान और पैसे नहीं दिए गये दूल्हे के बहनोई को और ड्राइवर को नहीं छोड़ेंगे। उधर दूल्हे को रफीगंज पुलिस ने खड़वां मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। दूल्हा निरंजन गया के परैया थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव का रहने वाला है।


गया के गुरारु स्थित स्टेट बैंक की शाखा में घुसकर 16 लाख रुपए लूट मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। निरंजन की शादी रफीगंज थाना क्षेत्र के खैरी मुड़ला गांव में हुई  थी। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद निरंजन अपनी पत्नी की विदाई करवाकर अपने घर लौट रहा था। तभी लड़की के घर से महज 10 कदम दूर ही खड़वां मोड़ के पास पहले से पहुंची गया पुलिस और रफीगंज थाना की पुलिस ने मौके से ही निरंजन को गिरफ्तार कर लिया।


 जिसके बाद रफीगंज थाना पुलिस ने दुल्हन को उसके गांव पहुंचा दिया। अब दुल्हन मायके पहुंच चुकी है और निरंजन से रिश्ता तोड़ने पर अड़ी हुई है। दुल्हन का कहना है कि वह अपराधी के साथ जिंदगी नहीं गुजार सकती। दुल्हन रो-रोकर अपने भाग्य को कोस रही है। दूल्हे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही वर-वधू दोनों पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है। गुस्साएं लड़की के परिजनों ने दूल्हा के बहनोई और ड्राइवर को बंधक बना लिया और शादी में दिए गये सारे सामान को वापस करने की मांग की। 


दूल्हे के अपराधिक गतिविधियों को देखते हुए परिजन भी शादी तोड़ने पर विचार कर रहे हैं। दुल्हन के परिजनों का कहना है कि जब तक शादी में दिया गया सारा सामान वापस नहीं करेंगे तब तक दोनों को रिहा नहीं किया जाएगा। साला की गलती की सजा अब बहनोई को मिल रही है साथ ही इसमें भाड़े पर आए कार का ड्राइवर भी फंस गया है। दोनों रिहाई की मांग कर रहे हैं लेकिन लड़की वाले शादी में दिए गये सामान और पैसे की मांग कर रहे हैं।