1st Bihar Published by: Updated May 22, 2021, 11:14:25 AM
- फ़ोटो
MUNGER: बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है जहां शादी समारोह में की गयी फायरिंग से एक शख्स को गोली लग गयी। जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह गांव की है। जहां नशे में धुत एक व्यक्ति ने शादी समारोह के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
इस दौरान गोली एक शख्स को जा लगी जिसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद फायरिंग करने वाला शख्स मौके से फरार हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।