Bihar News: बिहार की इस ट्रेन से छीना गया सुपरफास्ट का टैग, यात्रियों को कई मामलों में फायदा CBSC 2026 : 2026 से CBSE बोर्ड परीक्षाओं में डिजिटल जांच और AI का बड़ा इस्तेमाल, जाने अब कैसे होगा कॉपियों का जांच Bihar High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व विधायक मनोज मंजिल समेत 23 की उम्रकैद बरकरार, एक सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश Bihar News: बिहार में इस दिन से सैकड़ों घाटों पर शुरू होगा बालू खनन, अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए विशेष तैयारी Bihar News: गयाजी एयरपोर्ट से 10 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार, एक्सरे मशीन से चेकिंग में हुआ खुलासा UGC NET Dec 2025: UGC NET का नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से कर सकते हैं आवेदन Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 15 साल बाद 21 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, रात में भी तटबंधों की निगरानी Bihar Weather: बिहार के दर्जनों जिलों में आज वर्षा की संभावना, मौसम विभाग की चेतावनी जारी Bihar Election 2025: चुनाव आयोग का सख्त निर्देश, प्रत्याशियों को बताने होंगे आपराधिक केस, खर्च सीमा हुई तय; जान लें पूरी डिटेल BIHAR: बिजली टावर पर चढ़ा बुजुर्ग, हाईटेंशन तार पर लटकने के बाद खेत में गिरा, बाल-बाल बची जान
1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Thu, 23 Jun 2022 09:48:45 PM IST
- फ़ोटो
AURANGABAD: औरंगाबाद में लूट का आरोपी बारात लेकर निकला था तभी पुलिस ने रास्ते में ही उसे दबोच लिया। दुल्हन के घर बारात लेकर पहुंचने से पहले लूट और आर्म्स एक्ट मामले के आरोपी दूल्हा को पुलिस ने दबोच लिया पर जेल भेजने से पहले आरोपी की मंदिर में शादी करा दी गयी। शादी के बाद दुल्हन को मायके भेजा गया और आरोपी को ससुराल की जगह जेल भेज दिया गया।
मामला औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपी सोनू कुमार दाउदनगर थाना क्षेत्र के उच्चकुंधी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ ओबरा थाने में लूट का मामला (कांड संख्या 26/ 21) दर्ज है। जबकि दाउदनगर थाना में आर्म्स एक्ट ( कांड संख्या 72/21) का केस दर्ज है। इसमें वह एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी दूल्हा दाउदनगर और ओबरा थाना का मोस्ट वांटेड था।
दरअसल ओबरा पुलिस को आरोपी के बारे में सटीक सूचना मिली थी कि उसकी शादी होने वाली है। बारात देवकुंड थाना के दुलार बिगहा गांव जाने वाली थी। सूचना के तुरंत बाद ओबरा, दाउदनगर और खुदवा थाना पुलिस ने छापेमारी की। बेल मोड़ होकर गुजरने वाले दूल्हे की गाड़ी को रोककर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान ही आरोपी को ओबरा पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को ओबरा थाना ले जाया गया। जहां से पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में पहले मदनपुर ले जाया गया फिर मदनपुर से उसे देव थाना लाया गया। देव थाना के मंदिर में उसकी शादी रचाई गई। शादी के बाद दुल्हन को उसके घर भेज दिया गया। जबकि आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया। फिर आगे की कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया।