1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mar 08, 2024, 8:57:18 PM
- फ़ोटो
DESK: एनसीपी (एसपी) के चीफ शरद पवार को बड़ा झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने शरद पवार के पोते रोहित पवार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने रोहित पवार की करीब 50 करोड़ की चीनी मिल को कुर्क कर दिया। डी ने यह कार्रवाई कथित महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की है।
दरअसल, मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने साल 2019 में केस दर्ज किया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने महाराष्ट्र सहकारी क्षेत्र में चीनी मिलों को कथित फर्जी तरीकों से बेचने के आरोपों की जांच करने का आदेश दिया। जिसके बाद केंद्रीय एजेंसी की ओर से मामला दायर किया गया था। यह भी कहा गया था कि जमीन को बहुत कम कीमत में बेचा गया।
इस मामले में कर्जत-जामखेड विधानसभा सीट से 38 वर्षीय विधायक रोहित पवार से ईडी ने जनवरी में बारामती एग्रो, कन्नड़ एसएसके और कुछ अन्य परिसरों की तलाशी के बाद पूछताछ की थी। ईडी के समन पर रोहित पवार गए थे और उनसे लगातार पूछताछ हुई थी। बीते एक फरवरी को भी ईडी ने उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई थी। अब केंद्रीय एजेंसी ने उनकी संपत्ति कुर्क कर दिया है।
केंद्रीय एजेंसी की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई है। ईडी ने बताया है कि औरंगाबाद जिले के कन्नड़ गांव में स्थित कन्नड़ सहकारी सखार कारखाना लिमिटेड (कन्नड़ एसएसके) की कुल 161.30 एकड़ भूमि, संयंत्र, मशीनरी और भवन को धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत अस्थायी रूप से अटैच किया गया है।