Hindi News / news / यूको बैंक लूट कांड, पुलिस ने 6 लाख कैश के साथ एक अपराधी...

यूको बैंक लूट कांड, पुलिस ने 6 लाख कैश के साथ एक अपराधी को पकड़ा

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Nov 02, 2019, 10:45:59 AM

यूको बैंक लूट कांड, पुलिस ने 6 लाख कैश के साथ एक अपराधी को पकड़ा

- फ़ोटो

SHEOHAR : पिछले दिनों शहर के यूको बैंक से 32 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने अपराधियों तक पहुंच बनानी शुरू कर दी है। पुलिस ने बैंक से लूटे गए 6 लाख रुपए के साथ एक अपराधी को धर दबोचा है। 

पुलिस ने मुजफ्फरपुर के तुर्की से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट के 6 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं। शिवहर के यूको बैंक में लूट की पूरी प्लानिंग मुजफ्फरपुर रिमांड होम से निकले एक अपराधी ने की थी। 

शिवहर एसपी संतोष कुमार ने बैंक लूट कांड के अपराधियों को धर दबोचने के लिए कई टीमें बना रखी हैं। गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। आशंका जताई जा रही है कि लूट की बाकी रकम हाजीपुर के किसी ठिकाने पर छुपा कर रखी गई है। पुलिस ने लूट कांड में इस्तेमाल की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है।