Hindi News / news / शिवहर में बागमती नदी में डूबने से कांवरियां की मौत, सासाराम के मांझर...

शिवहर में बागमती नदी में डूबने से कांवरियां की मौत, सासाराम के मांझर कुंड में नहाने के दौरान युवक की गई जान

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 09, 2023, 9:28:37 PM

शिवहर में बागमती नदी में डूबने से कांवरियां की मौत, सासाराम के मांझर कुंड में नहाने के दौरान युवक की गई जान

- फ़ोटो

SHEOHAR/ SASARAM: शिवहर में डुब्बा घाट पर जल भरने आए कांवरियां की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गयी। वही सासाराम के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के माँझर कुंड में स्नान करने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई है। 


सबसे पहले बात शिवहर की करते हैं जहां पिपराही डुब्बा घाट पर एक कांवरियां जल भरने के लिए पहुंचा था लेकिन बागमती नदी की धार में वह बह गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। कांवरियां की पहचान मुजफ्फरपुर के मीनापुर थाना क्षेत्र के छेगन नेउरा गांव निवासी  कुंदन कुमार के रूप में हुई है। पिपराही थाना प्रभारी सूरज कुमार ने घटना की पुष्टि की है। 


वहीं सासाराम के दरिगांव सहायक थाना क्षेत्र के माँझर कुंड में स्नान करने गए एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान अंबेडकर नगर निवासी मनीष कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मनीष तकिया बाजार स्थित बाइक के गैराज से अपने दोस्तों के साथ निकला था।


 बाद में मंझार कुंड में स्नान के दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद कुछ लड़कों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे। दूसरी ओर जिन लड़कों के साथ मनीष कुंड में स्नान करने गया था। वो सभी लड़के मौके से फरार हो गये। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।