1st Bihar Published by: Updated Aug 01, 2022, 12:01:57 PM
- फ़ोटो
RANCHI : इस वक्त की बड़ी खबर रांची से आ रही है, जहां विधानसभा में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद सदन की कार्यवाही 12:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई. जगरनाथ महतो की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें सदन से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से आनन-फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है.
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ विधानसभा में चर्चा के लिए पहुंचे थे. लेकिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया. हालांकि जगरनाथ महतो को क्या हुआ है, अभी तक इसको लेकर स्पष्ट तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं है. आधिकारिक जानकारी का इंतजार है.
बता दें कि 2020 के सितंबर में लंग्स में इंफेक्शन के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये चेन्नई एयर एम्बुलेंस के जरिये भेजा गया था. एमजीएम हॉस्पिटल में उनका लंग्स ट्रांसप्लांट कराया गया. 14 जून को जगरनाथ महतो को चार्टर्ड प्लेन के जरिये रिम्स के दो डॉक्टरों की देखरेख में चेन्नई से रांची वापस लाया गया था. इसके बाद कुछ दिनों तक आराम करने के बाद वे काम पर लौट आए थे.