1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Jan 16, 2020, 11:40:27 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : बड़ी खबर सीतामढ़ी से है, जहां बेखौफ हो चुके अपराधी लगातार पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं.
ताजा मामला सीतामढ़ी सुरसंड पथ के कुम्मा बाजार की है, जहां बुधवार की देर रात अपराधियों ने कुम्मा फर्नीचर बाजार के कब्रगाह के पास किराना कारोबारी को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है.
गोली लगने से गंभीर रुप से घायल करोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.