Hindi News / news / सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Jan 04, 2020, 11:07:07 AM

सीतामढ़ी में ट्रिपल मर्डर, इलाके में फैली सनसनी

- फ़ोटो

SITAMARHI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सीतामढ़ी से जहां ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मौत के बाद मृतकों के घर में मातम का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


पति ने पत्नी और बेटे-बेटी की ली जान
वारदात सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी थाना इलाके की है. जहां बाजपट्टी गोट में ट्रिपल मर्डर से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक पति ने अपनी पत्नी और एक बच्चे का गला रेतकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं आरोपी पति ने अपनी एक बच्ची की गला दबाकर भी हत्या कर दी. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चे की उम्र 6 साल है जबकि बच्ची की उम्र महज 6 महीने की है.


छानबीन में जुटी पुलिस
आरोपी पति मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक पत्नी और बच्चे का गला कुल्हाड़ी से काटा गया है. बताया जा रहा है कि कमरा बंद कर पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है. डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.