1st Bihar Published by: Updated Dec 08, 2019, 4:36:03 PM
- फ़ोटो
SIWAN : सीवान से बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने सीवान जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के संबध में बताया जा रहा है कि यात्री अपनी पत्नी के साथ काठगोदाम एक्सप्रेस से कोलकाता जाने के लिए स्टेशन पहुंचा था इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।
गोली लगते ही युवक वहीं गिर गया। इस दौरान उसकी पत्नी चीख-चीख कर मदद की गुहार लगाती रही लेकिन लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे। इस घटना के बाद सीवान स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गयी।
मृतक के शव को सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजा गया है। घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है इसका पता नहीं लग सका है। मृतक का नाम फैसल लद्दी है और वह गोरियाकोठी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर का रहने वाला था।