Hindi News / news / सिवान में दिनदहाड़े BJP नेता जनार्दन सिंह को गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते...

सिवान में दिनदहाड़े BJP नेता जनार्दन सिंह को गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

1st Bihar Published by: Updated Jan 12, 2022, 12:54:11 PM

सिवान में दिनदहाड़े BJP नेता जनार्दन सिंह को गोली मारकर हत्या, फायरिंग करते हुए भागे अपराधी

- फ़ोटो

SIWAN : इस वक्त बड़ी खबर बिहार के सिवान से आ रही है. जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा नेता को गोली मर दी. जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और PDS दुकानदार को अपराधियों ने सीने में गोली मारी है. अपराधियों का निशाना बने भाजपा नेता का नाम जनार्दन सिंह है. जिनको गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सीवान सदर अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. वहीं पटना जाते समय अमनौर के पास जर्नादन ने दम तोड़ दिया. 


यह घटना सिवान के जामो थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है. जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह रोज की ही तरह पीडीएस दुकानदार सह भाजपा नेता अपने ही घर के दरवाजे पर थे उसी वक्त दो बाइक सवार अपराधी अचानक आये और उनको सीने में गोली मार दी. अपराधियों ने भाजपा नेता को गोली मारने के बाद गांव में फायरिंग करते हुए भाग गए. 


वहीं गोली सुनने की आवाज सुनकर जब लोग अपने घर से भर निकले तो भाग रहे शूटर्स ने ताबडतोड़ फायरिंग की और आराम से भाग निकले. फिलहाल इस घटना को किस कर्ण से अंजाम दिया गया इसका पता नही चल सका है. इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का महौल है.