1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Dec 08, 2020, 9:44:21 PM
- फ़ोटो
SIWAN : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. आये दिन अपराधी हत्या, लूट और बलात्कार जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर निकल जा रहे हैं. बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला सीवान जिले के है, जहां अपराधियों ने दूकान में घुसकर एक दुकानदार को गोली मार दी है.
वारदात सीवान जिले के आंदर थाना इलाके की है, जहां गायघाट में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है,. अपराधियों ने एक दूकान में जमकर फायरिंग की है. इतना ही नहीं बदमाशों ने दुकानदार को भी गोली मार दी है, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया.
इस घटना में घायल दुकानदार की पहचान जितेंद्र साह के रूप में की गई है, जो अपने दूकान पर थे. तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी दूकान पर धावा बोला और सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.