Hindi News / news / बेटे की हत्या के आरोप में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

बेटे की हत्या के आरोप में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 11, 2019, 1:07:09 PM

बेटे की हत्या के आरोप में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत

- फ़ोटो

SIWAN : खबर सीवान से है, जहां बेटे की हत्या के आरोप में सीवान जेल में बंद एक कैदी पिता की मौत इलाज के दौरान हो गई हैं. मैरवा थाना इलाके के कबीरपुर के रहने वाले रामचंद्र राम अपने बेटे की हत्या के आरोप में एक साल से सीवान जेल में बंद था. कुछ दिनों से वो लगातार बीमार चल रहा था, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कैदी के मौत की सूचना मिलते ही सीवान सदर SDO अस्पताल पहुंचे, परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और अपने देख रेख में शव का पोस्टमार्टम करवाया. सीवान से चंदन कुमार की रिपोर्ट