1st Bihar Published by: 3 Updated Sep 16, 2019, 1:37:28 PM
- फ़ोटो
SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए दिनदहाड़े वारदात को अंजान दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के दरौंदा थाना इलाके की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमसड़ा में घुसकर शिक्षक को गोली मार दी है. शिक्षक को गोली मारने के बाद अपराधी आराम से हथियार लहराते हुए फरार हो गए. गोली लगने के बाद गंभीर रुप से घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल शिक्षक की पहचान कन्हैया मिश्रा के रुप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. सीवान से चंदन की रिपोर्ट