Hindi News / news / जमीन के लिए बेटे ने मां बाप को मारी गोली, आरोपी बेटे की...

जमीन के लिए बेटे ने मां बाप को मारी गोली, आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 10, 2019, 7:54:22 PM

जमीन के लिए बेटे ने मां बाप को मारी गोली, आरोपी बेटे की तलाश में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

JAMUI : जमीन की खातिर रिश्तों को शर्मसार करने का एक ताजा मामला सामने आया है जमुई जिले से जहां एक बेटे ने अपने मां बाप को गोली मार दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी बेटे की तलाश जारी है. पूरी घटना जिले के चंद्रदीप थाना इलाके के की है. जहां आढा गांव में एक सिरफिरे बेटे ने अपने ही मां बाप को गोली मारकर बुरी तरह घायल कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक आढा गांव के रहने वाले मो० इजहार और उसकी पत्नी रौशन आरा को उसके ही बेटे मो० इमरान ने गोली मार दी है. दोनों गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. दोनों को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पिता मो० इजहार ने बेटे मो० इमरान को संपत्ति से बेदखल कर दिया था. जिसके कारण गुस्से में आकर उसने मां बाप को गोली मार दिया. घायल मो० इजहार के कुल चार बेटे हैं. तीन बेटे बाहर में काम करते हैं जबकि मो. इमरान घर में ही रहता है. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस आरोपी बेटे की तलाश कर रही है.